
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 2 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ सीओ चकबंदी का पेशकार गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम अब सीओ चकबंदी की अब तलाश कर रही है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। बदायूं में सोमवार को एंटी करप्शन, बरेली की टीम ने बिसौली के सीओ चकबंदी के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत लेते उनके पेशकार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम का दावा है कि रिश्वत सीओ चकबंदी प्रमोद कुमार सिंघल ने मांगी थी और उन्हीं के इशारे पर पेशकार रिश्वत ले रहा था। बिसौली के सीओ चकंबदी व पेशकार के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पेशकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सीओ चकबंदी की तलाश की जा रही हैं…