
स्वतंत्रता सेनानी रफ़ी अहमद किदवई जी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय जी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर रफ़ी अहमद किदवई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय जी ने कहा कि रफ़ी अहमद किदवई वर्ष 1920 में खिलाफत आंदोलन में हिस्सा लिया इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आहावन पर असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया।
श्री राय ने कहा कि रफ़ी अहमद किदवई जी ने वर्ष 1946 में ग्रहमंत्री के रूप उत्तर प्रदेश सरकार (अंतरिम सरकार) में कार्य किया। वह जवाहर लाल नेहरू जी की सरकार में खाद्य एवं कृषि मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उनके समय में खाद्यान्न की बहुत किल्लत थी और उसके लिए उन्हें अच्छा कार्य किया। रफ़ी अहमद किदवई जी ने कैंसर देखभाल के लिए बैंगलोर में किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ऑन्कोलॉजी की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी।
इस मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, सेवादल कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष सुशील तिवारी सोनू, डॉ0 रिचा शर्मा, डॉ0 आशीष दीक्षित, मेहताब जायसी, पं0 अनोखे लाल तिवारी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।