पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राजनीति में शोक की लहर, देखिए किस राजनेता ने क्या कहा!



देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
आपको बात दे की काँग्रेस के अलावा तमाम अन्य राजनीतिक दलों ने भी स्वर्गीय मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है ! डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। चलिए जानते है किस नेता ने क्या कहा है !
सबसे पहले जानिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा ! पीएम मोदी ने कहा, मनमोहन सिंह का जीवन हमेशा यह सबक देगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभाव और संघर्ष से ऊपर उठकर सफलता प्राप्त कर सकता है। मनमोहन सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी, सादगी का प्रतिबिंब था ; वह एक प्रतिष्ठित सांसद थे। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ मुलाकातों और बातचीत को भी याद दिया और कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा ही सुलभ रहा है। ! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं अपनी पार्टी की तरफ से मनमोहन सिंह के परिवार को इस मुश्किल घड़ी में संबल प्रदान करता हूं। मनमोहन सिंह साहब विभाजन के वक्त रिफ्यूजी थे। ईमानदारी और मेहनत से वे तरक्की करते गए। 2004 में वे प्रधानमंत्री बने। वे पहले पीएम थे, जिन्होंने अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों को ऊपर उठाने का काम किया।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जिनका 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के हकदार हैं. उन्होंने आगे कहा, “महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री, जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए 10 साल तक काम किया, का निधन निश्चित रूप से दुखद समाचार और बड़ी क्षति है. पार्टी की ओर से मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.”
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें हमेशा “देश के अच्छे प्रधानमंत्री” के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा “डॉ. मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया, आज देश में जो भी चीजें दिख रही हैं, वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वजह से हैं. आर्थिक नीतियों में उनके द्वारा लिए गए निर्णयों के कारण ही आज हम दुनिया में बराबरी पर हैं. वह कम बोलते थे, लेकिन उस समय उन्होंने जो निर्णय लिए, वे आज हमें दिखाते हैं कि उन्होंने कितनी सावधानी से निर्णय लिए थे.”
तमाम नेता अभी भी आ रहे है, आपको बात दे की मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।
मनमोहन का पार्थिव शरीर कल कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन का अंतिम संस्कार कल होगा। उनकी बेटियां आज शाम तक अमेरिका से भारत आ जाएंगी। अंतिम संस्कार किस जगह होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) करेगा।
